Thursday, October, 22,2026

भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में राजस्थान का दबदबा, चार नेताओं को मिली जगह

जयपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के चार युवा नेताओं को जगह मिलने से प्रदेश का संगठनात्मक प्रतिनिधित्व मजबूत हुआ है। हिमांशु शर्मा को राष्ट्रीय मंत्री, देवव्रत सिंह राजावत को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष तथा सुनील बिश्नोई और भवानी शंकर कुमावत को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए राजस्थान के युवा नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। हिमांशु शर्मा की राष्ट्रीय मंत्री पद पर नियुक्ति को प्रदेश के युवा संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शर्मा को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां का करीबी माना जाता रहा है। राष्ट्रीय टीम में उन्हें जिम्मेदारी मिलने से संगठन में उनकी भूमिका का विस्तार हुआ है। वहीं, देवव्रत सिंह राजावत को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे राजपूत सभा भवन से जुड़े रामसिंह चंदलाई के पुत्र हैं। इस नियुक्ति के साथ उन्हें राष्ट्रीय संगठन में वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery