Thursday, October, 22,2026

दो बाइक की भिड़ंत के बाद लगी आग, तीन युवकों की मौत

आबूरोड (सिरोही): सिरोही जिले में आबूरोड-रेवदर स्टेट हाईवे पर तलवार नाका के पास सोमवार रात करीब दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकों में आग लग गई। हादसे में तीन युवकों को मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। दो युवकों के शव कई फीट दूर जा गिरे और एक युवक जिंदा जल गया। शव क्षत-विक्षत होने से पहचान में परेशानी हुई। आबूरोड सदर थाना पुलिस के अनुसार, चनार गांव निवासी रतन (18) पुत्र साजाराम, जोराराम (19) पुत्र पन्नाराम और दूसरी चाइक पर सवार गोपाल पुत्र लमा भील की मौत हो गई। राजू (15) पुत्र लमा गरासिया गंभीर घायल है।

रतन, जोराराम और राजू एक बाइक पर अंबाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। दूसरी बाइक पर गोपाल आबूरोड से मधुवाजी मंदिर स्थित घर लौट रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। टक्कर की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गिरवर चौकी के एएसआई रामनाथ पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे। घायल राजू को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
तीनों मृतकों के शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। पुलिस ने बाइक थाने में रखवाई और परिजनों को सूचना देकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार से हादसा होने की आशंका है।

ट्रैक्टर पलटने से लगी आग, चालक जिंदा जला

सिरोही के पालड़ी एम थाना क्षेत्र के गणकेश्वर रोड पर ट्रैक्टर पलटने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में बड़ावेरा निवासी मोतीराम (60) पुत्र मोडा राम भील की जिंदा जलने से मौत हो गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से वे बाहर नहीं निकल सकेा लोगों ने पानी के टैंकर से आग बुद्धाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस और दमकल के पहुंचने से पहले ट्रैक्टर जलकर कबाड हो गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery