Tuesday, November, 25,2025

लंदन में रामलीला देख अभिभूत हुए वासुदेव देवनानी

नई दिल्ली/जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी अपने लंदन प्रवास के दौरान साउथ लंदन में प्रवासी भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित भव्य रामलीला मंचन देखकर अभिभूत हो गए। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की इस अलख को विश्वभर में प्रज्वलित रखना आवश्यक है। देवनानी ने कहा कि यह सांस्कृतिक आयोजन भारतीय सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है और यह पूरे विश्व के लिए सत्य, मानवता और नैतिक मूल्यों की राह दिखाने में सहायक है। उन्होंने बताया कि रामायण, भारत की सांस्कृतिक धरोहर, मानव जीवन के लिए
आदर्श दिशा-निर्देश प्रस्तुत करता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रामायण जीवन का विज्ञान है।

इसके माध्यम से लोग परिवार और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन, मर्यादा और समर्पण सीख सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि रामायण में पिता-पुत्र, भाई भाई और पति-पत्नी जैसे संबंधों की आदर्श मर्यादाएं आज भी जीवन के सर्वोत्तम उदाहरण हैं।

देवनानी ने यह भी कहा कि विदेश में भारतीय संस्कृति और मूल्यों को संजोना तथा प्रभु श्री राम के जीवन से शिक्षा और प्रेरणा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना अत्यंत सराहनीय प्रयास है। उन्होंने आयोजकों और भारतीय समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामलीला जैसे कार्यक्रम संस्कृति, श्रद्धा और मानवीय मूल्यों को जीवित रखने का माध्यम हैं। उन्होंने विश्व समुदाय को भी यह संदेश दिया कि सनातन संस्कृति और रामायण जैसे ग्रंथ शांति, एकता और करुणा की नींव हैं। लंदन जैसे शहर में रामलीला का मंचन यह प्रमाण है कि भारतीय संस्कृति की जड़ें सीमाओं से परे भी गहरी हैं।

इस अवसर पर प्रवासी समुदाय के कुलदीप शेखावत, प्रवीण कुमार और हरेंद्र गोधा सहित कई लोग उपस्थित थे। देवनानी ने सभी भारतीयों से आग्रह किया कि वे रामायण का अध्ययन करें और इसके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें, ताकि विश्व में शांति और मानवता का संदेश फैले।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery