Saturday, April, 18,2026

सिरसी रोड चौडीकरण पर SC की रोक

नई दिल्ली/जयपुर: जयपुर में सिरसी रोड को 160 फीट चौड़ा करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए प्रभावित पक्षों को राहत दी है। अदालत ने हाई कोर्ट के 28 मार्च 2026 के आदेश के क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक लगाते हुए विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने यह आदेश जगदीश शर्मा, नंद किशोर शर्मा सहित अन्य याचिकाकर्ताओं की विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश का प्रभाव और संचालन स्थगित रहेगा। पीठ ने निर्देश दिया कि विवादित भूमि पर वर्तमान स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जाए। इसका मतलब है कि जमीन पर कब्जे, निर्माण या किसी भी प्रकार की विकासात्मक गतिविधि पर फिलहाल रोक रहेगी। साथ ही राज्य सरकार और अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को जेडीए ने सिरसी रोड चौड़ीकरण के तहत डिमार्केशन की कार्रवाई शुरू कर दी थी। 200 फीट बाईपास से सिरसी मोड़ तक करीब 4400 मीटर लंबी सड़क को 160 फीट चौड़ा करने की योजना के तहत 300 से अधिक निर्माणों पर लाल निशान लगाए गए।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery