Tuesday, November, 04,2025

राजस्थान मंडपम और यूनिटी मॉल बिना रुकावट होंगे शुरू

नई दिल्ली/जयपुर: सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रस्तावित दो प्रमुख परियोजनाओं-राजस्थान मंडपम और यूनिटी मॉल पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने इन परियोजनाओं के खिलाफ दायर जनहित याचिका (PIL) को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि विवादित भूमि वन भूमि नहीं है और याचिका में कोई औचित्य नहीं पाया गया। इस फैसले से राजस्थान सरकार को बड़ी राहत मिली है। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने बुधवार को यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि विवादित भूमि वन भूमि नहीं है और आवेदन में कोई ठोस आधार नहीं मिला। याचिकाकर्ताओं ने भूमि को वन क्षेत्र घोषित करने की मांग की थी, लेकिन सरकार की दलीलें मजबूत साबित हुईं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अतिरिक्त महाधिवक्ता (AAG) शिवमंगल शर्मा ने राजस्थान सरकार की ओर से पैरवी की। राजस्थान सरकार और RIICO ने तर्क दिया कि यह भूमि 1979 में औद्योगिक प्रयोजन के लिए अधिग्रहित की गई थी। राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि 1991, 2011 और 2025 के मास्टर प्लान में इस भूमि को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार ने 56 पेड़ों को वैध अनुमति लेकर प्रत्यारोपित किया और इसके बदले 10 गुना अधिक पौधरोपण किया।

पहले भी हो चुकी कई याचिकाएं खारिज

यह पहली बार नहीं है, जब इन परियोजनाओं पर चुनौती दी गई हो। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) और राजस्थान हाई कोर्ट में भी इसी तरह की याचिकाएं दायर की गई थीं, जो खारिज हो चुकी हैं। हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery