Tuesday, August, 12,2025

शुभांशु कल आईएसएस से पृथ्वी पर लौटेंगे

नई दिल्ली: अंतरिक्ष में 18 दिन के गहन वैज्ञानिक प्रयोगों के बाद भारत के पहले इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) यात्री शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 (Ax-4) मिशन के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री सोमवार को पृथ्वी वापसी की यात्रा पर रवाना होंगे। वापसी की प्रक्रिया भारतीय समयानुसार शाम 4:35 बजे शुरू होगी, जबकि पृथ्वी पर उतरने का समय 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे निर्धारित है। अमेरिका, पोलैंड, हंगरी और भारत से आए अंतरिक्ष यात्रियों के लिए रविवार शाम को एक विदाई समारोह और अंतरराष्ट्रीय भोज का आयोजन किया गया। शुक्ला अपने साथ आम रस और गाजर का हलवा ले गए थे, जबकि पोलैंड के स्लावोज ने मशरूम-पिएरोगी परोसे। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉनी किम ने इसे आईएसएस पर सबसे अविस्मरणीय शाम बताया। विदाई पार्टी के बाद शुभांशु ने कहा कि यह एक अविश्वसनीय, लगभग जादुई यात्रा रही है। अंतरिक्ष से भारत अब भी 'सारे जहां से अच्छा' दिखता है।

शुक्ला ने अपने एक्स हैंडल से 'सच बेधड़क' हिन्दी अखबार की पोस्ट को किया लाइक

जयपुर फर्स्ट इंडिया समूह के प्रतिष्ठित हिंदी अखबार 'सच बेधड़क' को देशभर में तेजी से मिल रही लोकप्रियता और विश्वसनीयता का एक और बड़ा प्रमाण मिला है। भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अखबार से जुड़ी एक पोस्ट को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लाइक किया है। यह पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शुभांशु शुक्ला के संवाद पर आधारित एक वीडियो से जुड़ी थी, जिसे 29 जून को 'सच बेधड़क' हिंदी अखबार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया था। यह सम्मान दर्शाता है कि 'सच बेधड़क' तेजी से न केवल पाठकों का भरोसा जीत रहा है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित हस्तियों की नजर में भी अपनी जगह बना रहा है। शुभांशु ड्रैगन अंतरिक्ष यान से ISS तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बने हैं। फर्स्ट इंडिया समूह और 'सच बेधड़क' परिवार ने शुभांशु शुक्ला को उनके इस ऐतिहासिक अभियान के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery