Saturday, June, 27,2026

एसएमएस अस्पताल के कार्डियक टावर का ट्रायल रन शुरू

जयपुर: प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में बहुप्रतीक्षित कार्डियक टावर का ट्रायल रन सोमवार से शुरू हो गया।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने टावर को चरणबद्ध तरीके से संचालित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ट्रायल रन के पहले चरण में हृदय रोगियों के लिए ईसीजी, 2D इको और ट्रेडमिल टेस्ट (TMT) जैसी महत्वपूर्ण जांच सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी और कार्डियक टावर के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा की निगरानी में यह पूरी प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य है कि अगले माह जुलाई से कार्डियक टावर में नियमित ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी जाएं, जबकि अगस्त माह से ऑपरेशन थिएटर में हृदय संबंधी सर्जरी भी प्रारंभ हो जाए। कार्डियक टावर के शुरू होने से राजस्थान के लाखों मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक हृदय रोगों से संबंधित जांच, उपचार और सर्जरी के लिए मरीजों को अलग-अलग विभागों में जाना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की अतिरिक्त खपत होती थी। नए टावर के शुरू होने के बाद मरीजों को एक ही परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि हृदय रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह टावर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगा। खासकर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार का लाभ मिलेगा।

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगा टावर

कार्डियक टावर में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट, कार्डियोथोरेसिक सर्जन और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ट्रायल रन के दौरान स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है तथा सभी मशीनों और उपकरणों की नियमित जांच की जा रही है। नोडल अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि टावर को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने की तैयारी अंतिम चरण में है। सभी तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है, ताकि सेवाओं के नियमित संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए। जुलाई से ओपीडी और अगस्त से सर्जरी शुरू होने के बाद यह टावर प्रदेश में हृदय रोग उपचार का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। मौजूदा समय में सवाई मान सिंह अस्पताल में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के लिए चार कैथ लैब मौजूद हैं। वहीं, अब इस सेंटर के बनने के बाद कैथ लैब की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery