Sunday, August, 09,2026

ओबीसी के हक पर कैंची चला रही BJP सरकारः डोटासरा

जयपुर: राजस्थान में निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर ओबीसी समाज के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया है। वहीं शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा पर तीखा कटाक्ष किया। डोटासरा ने आरोप लगाया कि RSS के आदेश पर भाजपा सरकार साजिश के तहत ओबीसी समाज के अधिकारों पर कैंची चला रही है। उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग की सर्वे रिपोर्ट की आड़ में 21 प्रतिशत आरक्षण को कम करना सामाजिक न्याय की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ओबीसी की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है, ऐसे में आरक्षण कम करना युवाओं के साथ अन्याय है। सामाजिक न्याय का अर्थ किसी एक वर्ग का हक छीनकर दूसरे को देना नहीं है। सरकार को आरक्षण पर लगी कैप हटाकर आबादी के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। डोटासरा ने चेतावनी दी कि ओबीसी आरक्षण से छेड़छाड़ के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

चिंता मत करो, समय आपका भी आएगाः दिलावर

भीलवाड़ा के जहाजपुर क्षेत्र में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन दिलावर ने डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि चिंता मत करो, समय आपका भी आएगा। महेश जोशी के पास वाली बैरक में ही आपको रखेंगे। दिलावर ने हाड़ौती कहावत 'नकटे बूंचे सबसे ऊंचे' के जरिए भी डोटासरा पर तंज कसा। दिलावर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डोटासरा को 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचने' जैसा बताते हुए पिछली कांग्रेस सरकार पर शिक्षा व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकार में पेपर बेचकर फंड कमाए गए और शिक्षकों के तबादलों में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों को लेकर दिलावर ने कहा कि सरकार अपना आश्वासन हर हाल में पूरा करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery