Tuesday, November, 17,2026

अनुसंधान-अभियोजन में पुलिस की मददगार बनेगी 'विधि दर्पण'

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने अनुसंधान और अभियोजन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए 'विधि दर्पण' पुस्तिका की शुरुआत की है। इसमें सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाई कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों को संकलित किया गया है, ताकि अनुसंधान अधिकारियों को कानूनी प्रावधानों और न्यायिक निर्देशों की व्यावहारिक जानकारी एक ही जगह मिल सके। डीजीपी राजीव शर्मा ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में पुस्तिका के प्रथम अंक का विमोचन किया। डीजीपी ने कहा कि यह पुस्तिका पुलिस अधिकारियों के लिए अनुसंधान, साक्ष्य संकलन और अभियोजन प्रक्रिया में उपयोगी संदर्भ सामग्री साबित होगी। इसका उद्देश्य अनुसंधान को विधिसम्मत बनाने के साथ न्यायिक अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करना है।

चार भागों में बांटी गई पुस्तिका

पुस्तिका में चार प्रमुख भाग रखे गए हैं। पहले भाग में सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं। इनमें गिरफ्तारी के आधार लिखित में देने, अग्रिम अनुसंधान के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति, दीवानी विवाद और छल के अपराध तथा पहचान के साक्ष्य एवं शिनाख्त परेड जैसे विषय हैं। दूसरे भाग में राजस्थान हाई कोर्ट के अनुसंधान में न्यायिक हस्तक्षेप की सीमा, अवरोधन के सुरक्षा उपाय और एफआईआर से जुड़े फैसलों का संकलन है। तीसरे भाग में अनुसंधान अधिकारियों के लिए आठ आधारभूत और महत्वपूर्ण निर्णय दिए गए हैं। चौथे भाग में अनुसंधान के दौरान उपयोगी व्यावहारिक संदर्भ सामग्री शामिल की गई है।

पुराने और नए कानूनों की धाराओं की भी जानकारी

पुस्तिका में पुराने और नए कानूनों की समतुल्य धाराओं की सारणी के साथ दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय न्याय संहिता की महत्वपूर्ण धाराओं का उल्लेख किया गया है। इसमें डीजीपी राजीव शर्मा, सीआईडी-सीबी आईजी एवं प्रधान संपादक के.बी. वंदना और डीआईजी (अपराध शाखा) राशि डोगरा डूडी के विशेष आलेख भी प्रकाशित किए गए हैं। पुस्तिका का प्रकाशन हर तीन महीने में किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery