Tuesday, November, 17,2026

अब किसानों को घर बैठे मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं

जयपुर: प्रदेश के सहकारी बैंकों में बैंकिंग सेवाओं के आधुनिकीकरण के साथ इंटरनेट, मोबाइल, व्हाट्सएप और डोरस्टेप बैंकिंग जैसी डिजिटल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए सहकारी बैंकों की मौजूदा तकनीकी व्यवस्था का आकलन कर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाएगी। शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार सहकारिता डॉ. समित शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। डॉ. शर्मा ने कहा कि सहकारी बैंकों को भी राष्ट्रीयकृत एवं वाणिज्यिक बैंकों की तर्ज पर आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से लैस करना जरूरी है। शीर्ष सहकारी बैंक, केंद्रीय सहकारी बैंकों और ग्राम सेवा सहकारी समितियों की बैंकिंग सेवाओं का तकनीकी उन्नयन किया जाएगा। इसके लिए गठित होने वाला एडवाइजरी ग्रुप मौजूदा जरूरतों का आकलन कर डिजिटल सेवाओं के विस्तार की कार्ययोजना सरकार को सौंपेगा। बैठक में बैंकिंग डेटा की सुरक्षा और साइबर जोखिमों से बचाव पर भी जोर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery