Tuesday, November, 17,2026

IIAS सम्मेलन में भारत की डिजिटल गवर्नेस का अनुभव साझा करेंगे CS

जयपुर: राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास दक्षिण कोरिया के सियोल पहुंच गए हैं। वे मंगलवार से कोंकुक यूनिवर्सिटी में शुरू होने वाले IIAS-IISA 2026 के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। 17 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 31 देशों के 373 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में 14 विषयगत सत्रों के तहत 373 शोधपत्रों पर चर्चा होगी। सम्मेलन की थीम 'Growth for Society: Collaborative Governance, Social Inno vation and Social Equi-ty' रखी गई है। इसमें सुशासन, सामाजिक नवाचार, सामाजिक समानता और प्रशासनिक सुधारों जैसे विषयों पर वैश्विक विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सम्मेलन के दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग और संस्थागत संबंधों को मजबूत करने पर भी जोर देंगे। 17 नवंबर को उनकी चीन की चाइनीज एकेडमी ऑफ पर्सनल साइंसेज के उपाध्यक्ष ली जियानझोंग के साथ द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। इसमें IIAS और चीनी संस्थान के बीच शैक्षणिक सहयोग, शोध और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के आयोजन पर चर्चा होगी।

सम्मेलन में भारत के मिशन कर्मयोगी, आधार, यूपीआई, ई-ऑफिस और डिजिटल गवर्नेस जैसी पहलों के अनुभव भी साझा किए जाएंगे। श्रीनिवास ने सम्मेलन में होने वाले विचार-विमर्श और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ संवाद को लेकर उत्सुकता जताई है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery