Thursday, April, 02,2026

पंचायत-निकाय चुनाव फिर टलेंगे !

जयपुर: राजस्थान में पंचायत और शहरी निकाय चुनाव एक बार फिर टलने के संकेत मिल रहे हैं। राज्य सरकार ने ओबीसी आयोग राजस्थान का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 तक कर दिया है। ऐसे में आयोग की रिपोर्ट आने तक चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ना मुश्किल माना जा रहा है। ओबीसी आरक्षण तय किए बिना चुनाव संभव नहीं है। पंचायती राज विभाग का स्पष्ट कहना है कि 'ट्रिपल टेस्ट' के बिना आरक्षण निर्धारण नहीं किया जा सकता।

आयोग का गठन 9 मई 2025 को किया गया था और उसे प्रारंभमें तीन महीने में रिपोर्ट देने का लक्ष्य दिया गया था। बाद में इसे दिसंबर 2025, फिर 31 मार्च 2026 तक बढ़ाया गया और अब अपूर्ण डाटा के चलते छह महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार 15 अप्रैल 2026 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी थी, लेकिन अब यह समयसीमा पूरी होना मुश्किल नजर आ रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी इस पर सख्त रुख अपनाते हुए सरकार को चेताया है कि समय पर चुनाव नहीं कराए जाने पर इसे अदालत की अवमानना माना जा सकता है।

12 जिला परिषदों और 130 पंचायत समितियों का कार्यकाल बाकी

निर्वाचन आयोग ने वैकल्पिक रास्ता भी सुझाया है, यदि ओबीसी आरक्षण तय नहीं होता है तो केवल एससी/एसटी और सामान्य श्रेणी में चुनाव कराए जा सकते हैं। हालांकि, ओबीसी आयोग का कार्यकाल बढ़ाने से संकेत मिलते हैं कि सरकार फिलहाल इस विकल्प पर विचार नहीं कर रही। ऐसे में सरकार अदालत से समय बढ़ाने की मांग कर सकती है। राज्य में कुल 14,403 ग्राम पंचायतों के 1.30 लाख से अधिक वार्ड, 457 पंचायत समितियों के 8,221 वार्ड और 1,403 जिला परिषद वाडों में चुनाव होने हैं। फिलहाल 12 जिला परिषदों और 130 पंचायत समितियों का कार्यकाल 2026 के अंत तक पूरा होगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' की रणनीति भी चुनाव टालने के पीछे एक कारण हो सकती है, ताकि पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ कराए जा सकें। वहीं विपक्ष सरकार पर जानबूझकर देरी करने का आरोप लगा रहा है। फिलहाल साफ है कि पंचायत और शहरी निकाय चुनाव की दिशा अब पूरी तरह ओबीसी आयोग की रिपोर्ट और अदालत के अगले रुख पर निर्भर करेगी। सरकार का तर्क है कि बिना ओबीसी आरक्षण तय किए चुनाव कराना संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ होगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery