Thursday, April, 02,2026

स्थानीय चुनावों में देरी से राजनीति तेज, भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग

जयपुर: ओबीसी आयोग का कार्यकाल बढ़ाए जाने के साथ ही प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर सियासत तेज हो गई है। चुनावों में संभावित देरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को टालने का आरोप लगाया है, जबकि सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सभी संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे।

कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि यदि चुनाव समय पर नहीं कराए गए तो पार्टी इस मामले को कानूनी लड़ाई में बदलने से भी पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे पहले राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन देकर चुनाव जल्द कराने की मांग करेंगे और यदि इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो सीधे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया नाण्गा।

तय समय पर ही चुनाव कराए सरकार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सरकार तय समयसीमा तक चुनाव नहीं कराती है, तो ये कोर्ट के आदेश की अवमानना होगी। डोटासरा ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी दो अलग-अलग वोटर लिस्टों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। पहली सूची एसआईआर से पहले की है, जिसमें फर्जी मतदाता और गड़बड़ियों की आशंका है, जबकि दूसरी सूची एसआईआर के बाद की फाइनल सूची है। इस मामले को लेकर कांग्रेस होई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

भाजपा सरकार को चुनावी हार का डर राजस्थान विधानसभा में नेता

प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा सरकार चुनावी हार के डर से पंचायत व निकाय चुनावों से लगातार भाग रही है। यह लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं, बल्कि जनता के संवैधानिक अधिकारों का खुला अपमान है। न्यायालय के निर्देशों के बावजूद निर्वाचन आयोग का मौन रहना और सरकार के आगे झुक जाना बेहद निंदनीय है। न्यायालय और संविधान की व्यवस्था को ठुकराकर चुनाव टालना भाजपा की तानाशाही मानसिकता को उजागर करता है।

अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं डोटासरा

स्वायत्त शासन राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में चुनाव को मजाक बना कर रखा था और आज वो अनावश्यक बयान और सलाह दे रहे हैं। राज्य सरकार की मंशा है कि नगर निकायों के चुनाव जल्द से जल्द हों, हम आवश्यक वैधानिकता के साथ चुनाव कराने के लिए तत्पर है।

कांग्रेस ने 17 साल तक नहीं कराए चुनाव पंचायती राज मंत्री मदन

दिलावर ने कहा कि लोकतंत्र के हत्यारे लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं। जिन लोगों ने सन 1975 में देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोट दिया और अपने फायदे के लिए बड़े-बड़े राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेलों में डाल दिया था और 17 साल तक ग्राम पंचायतों के चुनाव नहीं कराए वे हमें लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery