Thursday, June, 26,2025

वरिष्ठ IAS अधिकारी आलोक को अंतिम विदाई, ब्यूरोक्रेसी में शोक की लहर

नई दिल्ली/ जयपुर: राजस्थान कैडर के 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा) आलोक के निधन से राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में शोक की लहर है। उनके निधन के उपरांत दिल्ली स्थित निवास स्थान पर भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा एवं अन्य विशिष्ट सेवाओं के अधिकारियों सहित राज्य सरकार के दिल्ली स्थित राजकीय कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल और प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता ने स्वर्गीय आलोक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर, मुख्य सचिव और नई दिल्ली में राजस्थान सरकार के मुख्य आवासीय आयुक्त सुधांश पंत, आईएएस अखिल अरोड़ा, आनंद कुमार, भास्कर सावंत, अपर्णा अरोड़ा, आईपीएस गोविंद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी तथा अन्य विशिष्ट लोग लोधी रोड स्थित शवदाह गृह पहुंचे और स्व. आलोक की अंत्येष्टि में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त भारत सरकार में पदस्थापित आईएएस अधिकारी तन्मय कुमार, नरेश पाल गंगवार, रोली सिंह, राज्य के पूर्व मंत्री यूनुस खान और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा, श्रीमंत पांडेय आदि ने भी उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

बीकानेर हाउस में श्रद्धांजलि सभा आज

स्वर्गीय आलोक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में शाम 6 से 7 बजे तक एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन ने जताया शोक

IAS आलोक के निधन पर राजस्थान IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। एसोसिएशन ने उन्हें योग्य, निष्ठावान और कर्तव्यपरायण बताते हुए उनके निधन को प्रशासनिक तंत्र के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है। सचिव डॉ. समित शर्मा ने शोक संदेश में कहा कि आलोक की ईमानदारी, निष्पक्षता और जनहितकारी निर्णय उन्हें विशिष्ट प्रशासक बनाते थे। उनका संतुलित दृष्टिकोण सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery