Thursday, June, 11,2026

अब खनिज मलबे से निकलेगा क्रिटिकल मिनरल्स का खजाना

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान खनिज क्षेत्र में नवाचार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू किए गए नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन के तहत राज्य में क्रिटिकल और स्ट्रैटेजिक मिनरल्स के अन्वेषण एवं उपयोग पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के खनिज डम्प्स को अब मूल्यवान संसाधनों में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। हालिया अध्ययन में पिंक मार्बल और ग्रीन मार्बल (सपेंटिनाइट) के खनिज मलबे में निकेल, कोबाल्ट, क्रोमियम और गैलियम जैसे महत्वपूर्ण क्रिटिकल मिनरल्स की उपस्थिति के सकारात्मक संकेत मिले हैं। ये खनिज रक्षा, ग्रीन एनर्जी, एयरोस्पेस और एयरोनॉटिकल उद्योगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

वैज्ञानिक आकलन और संसाधन मानचित्रण

शेष 68 डम्प्स और टेलिंग्स का भी आईआईटी धनबाद के सहयोग से वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा रहा है। इसमें जियो-रेफरेंसिंग, सैंपलिंग, मिनरलॉजिकल एनालिसिस और संसाधन आकलन शामिल हैं। प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार कई स्थानों पर लिथियम, टंगस्टन और रेयर अर्थ एलिमेंट्स की मौजूदगी की संभावना भी जताई गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery