Saturday, June, 27,2026

राजस्थान के DGP राजीव शर्मा के पिता का निधन

नोएडा/जयपुर: राजस्थान के डीजीपी राजीव शर्मा के पिता सुरेश चंद्र शर्मा का शुक्रवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। पहले उनका इलाज नोएडा में चला, इसके बाद जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भी उनका उपचार हुआ। शुक्रवार प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार नोएडा के सेक्टर-94 स्थित मोक्षधाम में संपन्न हुआ। सुरेश चंद्र शर्मा अपने पीछे दो पुत्र- राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मनीष शर्मा का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे सिटी मजिस्ट्रेट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सामाजिक सरोकारों से गहरा जुड़ाव रखने वाले सुरेश चंद्र शर्मा मृदुभाषी, हंसमुख और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।

वे जन सामयिकी ऑनलाइन पेपर एवं साप्ताहिक पत्रिका के प्रकाशक भी रहे। उनके पार्थिव शरीर को नोएडा स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, स्थानीय नागरिक और परिजन श्रद्धांजलि देने पहुंचे। लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की ओर से पुष्पचक्र लेकर आईएएस रोहित कुमार पहुंचे।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मनीष शर्मा, आईएएस रोहित कुमार, आईजी नवजोत गोगोई, डीआईजी नितिन दीप, आईपीएस सुरेंद्र कुमार, आईपीएस शिवानी कुमारी, आरपीएस मुकुंद बिहारी, आरपीएस ज्ञान चंद्र सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सांसद महेश शर्मा के प्रतिनिधि संजय बाली, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान तथा अनेक स्थानीय नागरिकों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंतिम संस्कार में परिवारजनों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery