Friday, June, 12,2026

नीति आयोग में CM भजनलाल ने रखा 'विकसित राजस्थान-2047' का विजन

जयपुर/नई दिल्ली: मुख्यमंत्री भजनलाल शमां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नौति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक में राजस्थान के विकास का विजन प्रस्तुत करते हुए कहा कि राज्य सरकार 'विकसित राजस्थान-2047' के लक्ष्य को लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति, निवेश संवर्धन, कृषि विकास, महिला सशक्तीकरण और मुशामन को केंद्र में रखकर प्रदेश को नई ऊंचाइ‌यों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, नवाचार और समावेशी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा राजस्थान विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को अपनी नीतियों एवं योजनाओं के केंद्र में रखकर कार्य कर रही है।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री

इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं रसायन-उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा अवसंरचना की और मजबूत बनाने तथा किसानों को उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता सुनिहित करने सहित विभिन्न जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही स्वास्थ्य परियोजनाओं और भविष्य की आवश्यकताओं से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। भेंट के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से स्वास्थ्य एवं कृषि क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

सुशासन के रूप में उभर रहा राजस्थान

भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र के 'प्रगति' प्लेटफॉर्म से प्रेरणा लेकर 'राज उत्चति" प्लेटफॉर्म शुरू किया है। इसके माध्यम से 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक लागत की 42 प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की जा चुकी है।

मीडिया कॉन्क्लेव कल, CM करेंगे संबोधित

केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा देशभर में मीडिया कॉन्क्लेव आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में राजस्थान में 13 जून को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मीडिया कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित यह मीडिया कॉन्क्लेव जयपुर स्थित होटल शकुन में होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे। भाजपा का दावा है कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश और राजस्थान में आधारभूत ढांचे, निवेश, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

किसानों को बनाया जा रहा ऊर्जा - उत्पादक और उद्यमी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को केवल उत्पादक ही नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक और उद्यमी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2 करोड़ 19 लाख बीमा पॉलिसियां जारी की गई हैं, जबकि पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत 723 मेगावाट क्षमता की 496 सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की गई है। इन दोनों क्षेत्रों में राजस्थान देश में अग्रणी है।

महिला सशक्तीकरण और सामाजिक विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'लखपति दीदी' और 'ड्रोन दीदी' जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण योजना में राजस्थान लगातार दो वर्षों से देश में प्रथम स्थान पर रहा है, जबकि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में राज्य दूसरे स्थान पर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery