Friday, September, 26,2025

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर/नई दिल्ली: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश में विकासोन्मुखी कायों, जन-कल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी से भेंट की। इस दौरान उनहोंने जयपुर में लैंग्वेज लैब स्थापित करने के विषय पर विस्तृत चर्चा की। इस पहल से प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए आवश्यक भाषा दक्षता प्राप्त होगी और रोजगार के नए अवसर सुजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री से प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन सहित अन्य विषयों पर गहन चर्चा की और वार्षिक कार्ययोजना के तहत प्रदेश को वित्तीय अनुदान शीघ्र जारी करने का आग्रह भी किया। सीएम भजनलाल ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार व युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनमुख मांडविया से भी मुलाकात की। इस दौरान खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 की तैयारियों, आयोजन के विभिन्न पहलुओं और प्रदेश में खेलों के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री मांडविया ने मुख्यमंत्री युवा रोजगार प्रोत्साहन योजना की सराहना करते हुए इसे युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर बताया। इसके अलावा सोएम भजनलाल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर रामजल सेतु लिंक परियोजना सहित अन्य महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं कार्मिक एवं लोक शिकायत राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर प्रदेश के सिविल सेक्कों और प्रशिक्षण विभाग से जुड़े विविध विषयों पर भी चर्चा की।

विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर किया विचार-विमर्श

भजनलाल ने केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से भी भेंट की। इस दौरान उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

बीकानेर हाउस में राजस्थान के सांसदों संग बैठक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर हाउस में राजस्थान के सांसदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में राज्य से जुड़े विकास कार्यों, केंद्र राज्य समन्वय और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक में लोकसभा स्पीकर ओम बिस्ला और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए। इनके अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ सांसद एवं नेता बैठक में मौजूद रहे। बैठक में भागीरथ चौधरी, राजेंद्र गहलोत, राव राजेंद्र सिंह, सीपी जोशी, मन्नालाल रावत, दामोदर अग्रवाल, भूपेंद्र यादव और घनश्याम तिवाडी शामिल हुए। बीकानेर हाउस में हुई इस बैठक को आगामी रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

प्रदेश में लगे 10 करोड़ 21 लाख पौधे

'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने का ऐतिहासिक लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। इस उपलब्धि के संबंध में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत पोस्टर का विमोचन किया और संजय शमां ने उन्हें एक पौधा भेंट किया। संजय शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया है। इसके तहत पिछले वर्ष हरियाली तीज के अवसर पर 'मुख्यमंत्री पौधरोपण महाभियान' के तहत 'हरियालो राजस्थान' की शुरुआत की गई थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery