Tuesday, November, 25,2025

मनरेगा में टांका निर्माण को मिली मंजूरी

नई दिल्ली/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राजस्थान के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश के शहरी विकास, ऊर्जा, जल परियोजनाओं और कौशल उन्नयन के लिए केंद्र से सहयोग की अपील की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी से भेंट की। बैठक में सीएम ने राजस्थान को सौर ऊर्जा उत्पादन का अग्रणी राज्य बनाने के लिए केंद्र के सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने विद्युत निकासी सुदृढ़ीकरण, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर और किसानों के लिए टावर बेस मुआवजा दर को डीएलसी दर के 400 प्रतिशत तक बढ़ाने की जानकारी दी। साथ ही, कॉरिडोर मुआवजा दर ग्रामीण क्षेत्रों में 30%, नगरपालिका में 45% और नगर निगम क्षेत्रों में 60% तय की गई है। सीएम ने बताया कि जयपुर और अजमेर डिस्कॉम्स की एटी एंड सी हानियां 15 प्रतिशत से नीचे आ चुकी हैं।

मुख्यमंत्री का अनुरोध स्वीकार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत टांका निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री के आग्रह को स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने रेगिस्तानी जिलों में टांका निर्माण को जल सुरक्षा, कृषि विकास और जलवायु अनुकूल आजीविका के लिए आवश्यक बताया था। दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अब फार्म पॉण्ड श्रेणी में व्यक्तिगत लाभार्थियों के लिए टांका निर्माण संभव होगा।

जयपुर मेट्रो फेज-2 की डीपीआर स्वीकृति पर भी चर्चा

जयपुर मेट्रो फेज-2 की डीपीआर स्वीकृति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना जयपुर के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को सुदृढ़ बनाएगी। वहीं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल के साथ बैठक में फिरोजपुर फीडर रिलाइनिंग और रामजल सेतु लिंक परियोजना पर विस्तार से बातचीत हुई। इन परियोजनाओं से जल संचयन और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने 'कर्मभूमि से मातृभूमि' अभियान की सफलता का भी जिक्र किया और कहा कि यह राजस्थान की सामाजिक भागीदारी की एक मिसाल है। जयंत चौधरी के साथ बैठक में राजस्थान को स्किल डेवलपमेंट हब के रूप में विकसित करने की रूपरेखा पर विचार हुआ।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery