Thursday, February, 12,2026

युवा कला से जुड़ते हैं तो परंपराएं बचाने के साथ ही गढ़ते हैं आत्मविश्वासी भविष्य

जयपुर: संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) की ओर से मंगलवार को एनएसडी कैंपस में 25वें भारत रंग महोत्सव (बीआरएम) 2026 के तहत बाल संगम का उद्घाटन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चंद्र ने शिरकत की। इस अवसर पर राइकेन नगोमले, प्रमुख थिएटर इन एजुकेशन (टीआईई), एनएसडी, चितरंजन त्रिपाठी, निदेशक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, व फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी उपस्थित रहे।

चितरंजन त्रिपाठी ने स्वागत संबोधन दिया। अरिजीत चौधरी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत विशेष रूप से संयोजित संयुक्त लोक प्रस्तुति में भारत की विविध पारंपरिक अभिव्यक्तियों की झलक देखने को मिली। डॉ. जगदीश चंद्र ने सांस्कृतिक शिक्षा की परिवर्तनकारी भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि बाल संगम जैसे मंच बच्चों में संवेदनशीलता, अनुशासन और गर्व को पोषित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। जब युवा कलाकार कला से जड़ों से जुड़ते हैं तो वे न केवल परंपराओं को संरक्षित करते हैं, बल्कि राष्ट्र के लिए सांस्कृतिक रूप से आत्मविश्वासी भविष्य का निर्माण भी करते हैं। चितरंजन त्रिपाठी ने उत्सव की परिकल्पना को बताते हुए कहा कि चाल संगम में बच्चे भारत की लोक और आदिवासी परंपराओं को साझा राष्ट्रीय कथा में सुंदरता से पिरोते हैं। राइकेन नगोमले ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और पहल के पीछे के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। गौरतलब है कि 10 से 14 फरवरी तक रोजाना शाम 5 बजे होने वाली प्रस्तुतियों के साथ आयोजित बाल संगम को एनएसडी की संस्कार रंग टोली की ओर से क्यूरेट किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery