Saturday, September, 12,2026

सुनील अरोड़ा समेत 20 दिग्गज संभालेंगे खेल चुनाव की कमान

नई दिल्ली/ जयपुर: देश के खेल महासंघों में चुनावी व्यवस्था को अब चुनाव आयोग के अनुभवी अधिकारियों का पहरा मिलेगा। खेल मंत्रालय ने 20 सदस्यीय राष्ट्रीय खेल निर्वाचन पैनल (एनएसईपी) गठित कर दिया है। इसमें भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा और अचल कुमार ज्योति समेत पूर्व निर्वाचन आयुक्त, उप निर्वाचन आयुक्त और कई राज्यों के पूर्व निर्वाचन आयुक्त शामिल हैं। पैनल राष्ट्रीय खेल निकायों में होने वाले चुनावों की स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रक्रिया की निगरानी करेगा।

सबसे अहम नाम सुनील अरोड़ा का है। वे 2018 से 2021 तक भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे हैं। देश में बड़े और जटिल चुनाव कराने का उनका अनुभव अब खेल महासंघों की चुनावी व्यवस्था में काम आएगा। अरोड़ा के साथ अचल कुमार ज्योति और पूर्व निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय की मौजूदगी पैनल को चुनावी मामलों में खासा अनुभव देती है। 20 सदस्यीय पैनल में भारत के पूर्व उप निर्वाचन आयुक्त संदीप सक्सेना, सुधीर त्रिपाठी और उमेश सिन्हा के अलावा विभिन्न राज्यों के पूर्व निर्वाचन आयुक्त और मुख्य निर्वाचन अधिकारी शामिल हैं। यानी राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक चुनाव कराने का अनुभव रखने वाले अधिकारियों को एक मंच पर लाया गया है। हालांकि नई खेल चुनाव व्यवस्था की राह में अभी अड़चनें भी हैं। एनएसईपी का रिकॉर्ड रखने वाले राष्ट्रीय खेल बोर्ड का गठन अभी नहीं हुआ है। वहीं राष्ट्रीय खेल पंचाट (एनएसटी) के गठन में भी लगातार देरी हो रही है।

IOA-AIFF के चुनाव सबसे बड़ी परीक्षा

एनएसईपी की भूमिका ऐसे समय सामने आई है, जब इस साल देश की प्रमुख खेल संस्थाओं में चुनाव प्रस्तावित हैं। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) समेत कई राष्ट्रीय खेल महासंघों के चुनाव इस नई व्यवस्था की पहली बड़ी परीक्षा होंगे। पैनल अपने सदस्यों में से निर्वाचन अधिकारी नामित करेगा, जो संबंधित खेल निकायों की कार्यकारी समितियों और खिलाड़ी आयोगों के चुनावों की निगरानी करेंगे।

एनएसईपी में 20 सदस्य शामिल

सुनील अरोड़ा, अचल कुमार ज्योति, अनूप चंद्र पांडेय, आलोक कुमार, चंद्रशेखर भट्ट, दलीप सिंह, हरीश चंद्र जोशी, नरेंद्र कुमार, आर. परशुराम, राजीव शर्मा, एसके श्रीवास्तव, संजय प्रसाद, उर्विदर पाल सिंह मदान, वरेश सिन्हा, संदीप सक्सेना, सुधीर त्रिपाठी, उमेश सिन्हा, अजय वी. नायक, रणबीर सिंह और उमंग नरूला।

खेल चुनावों में विवाद पर लगाम की कोशिश

राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 के तहत गठित यह पैनल खेल निकायों के चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की नई व्यवस्था का हिस्सा है। अब चुनावी प्रक्रिया की निगरानी अनुभवी निर्वाचन अधिकारियों के हाथ में होगी। इससे खेल महासंघों में चुनाव को लेकर उठने वाले विवादों और प्रक्रिया पर सवालों को कम करने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery