Monday, May, 18,2026

जेईई एडवांस्ड 2026: फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन

जयपुर: आईआईटी रुड़की की ओर से आयोजित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस-2026 में इस बार विद्यार्थियों को कठिन और लंबा पेपर देखने को मिला। देश के 222 शहरों में परीक्षा आयोजित की गई। कड़ी चैकिंग के बाद स्टूडेंटस को सेंटर में एंट्री मिली। परीक्षा दो पारियों में हुई। पहली पारी में 48 और दूसरी पारी में 54 प्रश्न पूछे गए।

102 कुल प्रश्नों की संख्या रही, जबकि कुल अंक 360 ही रहे। बीते पांच वर्षों में पहली बार दोनों पारियों में प्रश्नों की संख्या अलग रही। एक्सपर्ट डॉ. आरएल पूनिया के अनुसार फिजिक्स का पेपर सबसे कठिन और लंबा रहा। कैलकुलेशन आधारित व इनोवेटिव प्रश्नों ने विद्यार्थियों को उलझाए रखा। वहीं केमिस्ट्री अपेक्षाकृत आसान और मैथ्स का पेपर लेंदी, लेकिन संतुलित रहा।

परीक्षा खत्म होने के बाद सेंटरों पर भावुक माहौल देखने को मिला। पेपर-1 में प्रत्येक विषय से 16 और पेपर-2 में 18 प्रश्न पूछे गए। मल्टीपल चॉइस, सिंगल करेक्ट, न्यूमेरिकल और पैराग्राफ बेस्ड प्रश्न शामिल रहे। अब 21 मई को रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट, 25 मई को प्रोविजनल आंसर-की और 1 जून को रिजल्ट जारी होगा। जोसा काउंसलिंग 2 जून से शुरू होगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery