Monday, May, 18,2026

रोडवेज बस कार की टक्कर में 4 श्रद्धालुओं की मौत, 8 घायल

मेड़ता सिटी (नागौर): अजमेर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चकढाणी गांव की सरहद के पास एक कार और रोडवेज बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उत्तर गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग जोधपुर जिले के बोरूंदा थाना क्षेत्र के रावनियाना गांव के रहने वाले थे। वे सभी दर्शन के लिए बुटाटी धाम जा रहे थे। इसी दौरान रविवार सुबह करीब 8 बजे चकढाणी के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुचेरा थानाधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में मारे गए लोग व घायल

हादसे में बोरूंदा थाना क्षेत्र के रावनियाना निवासी अमरीश पुरी, उसका भाई आकाश पुरी, आकाश की पत्नी नीतू (22) और मां रुकमा देवी (50) की मौत हो गई। वहीं, प्रदीप (पुत्र बिरजू), बिरजू (पुत्र रामूराम), जशोदा (पत्नी अमरीश पुरी), संतोष (पत्नी पूसापुरी), विकास (8 माह), मानसी (3 वर्ष) घायल हो गए।

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से तीन युवकों की मौत

प्रतापगढ़। जिले के धमोतर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा सेवरा गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक से करीब 30 फीट दूर जा गिरे और शव सड़क पर बिखर गए। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर धमोतर थाना अधिकारी घीसूलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निजी वाहनों की मदद से शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों की पहचान आधार कार्ड के जरिए राजू (35) निवासी पीपली खेड़ा टिकनिया, अकलाख (29) और अब्बास (30) निवासी जगपुरा, राजसमंद के रूप में की। फरार चालक की तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई। इस दौरान छोटी सादड़ी पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग सहायता के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी... तीन की मौत, चार घायल

बालोतरा। एक्सप्रेस-वे पर आसोतरा गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो में गुजरात, मेहसाणा के थावर निवासी अशोक भाई, कमलेश भाई, अजमल पुत्र गणेशा, अजमल का भाई नामूलम, हितेश भाई पुत्र देवकरण और अजमल का बच्चा सवार था। ये लोग रामदेवरा जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। हादसे में अजमल, नामूलम और हितेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक, कमलेश और अजमल का बच्चा घायल हो गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery