Monday, May, 18,2026

बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस जीप पेड़ से टकराई... कांस्टेबल की मौत व SHO घायल

सीकर/झंझनूं: सीकर जिले में नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे की है। जानकारी के अनुसार सीकर के दादिया थाना क्षेत्र में सुबह 3 बजे से 6 बजे तक पुलिस की नाकाबंदी चल रही थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक धार गाड़ी नाकाबंदी तोड़कर नवलगढ़ की ओर निकल गई। सूचना पर नवलगढ़ पुलिस ने थार का पीछा शुरू किया। झुंझुनूं एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि पीछा करने के दौरान बदमाशों ने अचानक यू- टर्न लेकर गाड़ी को कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दिया। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में नवलगढ़ SHO अजय सिंह और पुलिस वाहन चला रहे कांस्टेबल भर्भीवाराम मेघवाल (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल नवलगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। भींवाराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीकर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, SHO अजय सिंह का नवलगढ़ अस्पताल में उपचार जारी है।

ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ा: हादसे के बाद पुजारी की

ढाणी के ग्रामीणों ने थार सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को गाड़ी से बीयर के केन भी मिले हैं। प्रारंभिक जानकारी में दोनों युवकों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery