Monday, May, 18,2026

'वंदे गंगा' अभियान से जल संचय को मिलेगा नया बलः सीएम भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि इसे गांव-गांव तक पहुंचाकर जन आंदोलन का रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि जल संचय को बढ़ावा देने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, इसलिए शहरों से लेकर ग्राम स्तर तक आमजन और प्रशासन को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान, जल संचय जन भागीदारी 2.0 और कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने 25 मई गंगा दशमी से 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक प्रदेशभर में जल संरचनाओं के पूजन-नमन के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को गंगा दशमी के धार्मिक, भावनात्मक और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी जाए, ताकि जल संरक्षण के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके। इसके लिए सरकार, समान के सभी वगों और स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मकानों और इमारतों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित हो

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मकानों और इमारतों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को और अधिक विकसित किया जाए, ताकि वर्षा जल का अधिकतम उपयोग संभव हो सके। साथ ही जल संग्रहण के लिए अधिकाधिक जल संरचनाओं के विकास और निर्माण पर जोर देते हुए भूजल स्तर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने 'पेड़ लगाओ-जीवन बचाओं को जन संदेश बनाकर गांव-गांव तक प्रचारित करने को कहा। साथ ही कुए, तालाब और बावड़ी जैसी पारंपरिक जल संरचनाओं की साफ- सफाई और जीणर्णोद्धार कराने तथा उनकी पाल पर बड़े स्तर पर पौधारोपण करने के निर्देश दिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य मिल सके। बैठक में जल संचय जन भागीदारी 2.0 और कर्मभूमि से मातृभूमि अभियानों की प्रगति का प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों की आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery