Monday, May, 18,2026

पिस्तौल की नोक पर ज्वेलर्स के घर से 5 करोड़ की लूट

झालावाड़: सारोला कलां कस्बे में शनिवार देर रात फिल्मी अंदाज में आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक सर्राफा कारोबारी के घर धावा बोलकर पूरे परिवार को पिस्तौल की नोक पर बंधक बना लिया और करीब 140 किलो चांदी के जेवरात, एक किलो सोने के आभूषण तथा लगभग 10 लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए थी। घटना रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच की बताई जा रही है। वारदात के बाद रविवार दोपहर झालावाड़ से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और पीड़ितों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पूरे जिले की स्पेशल टीमों को लगाया गया है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाशे जा रहे हैं। पीड़ित सर्राफा व्यवसायी महेश सोनी ने बताया कि उनका कस्बे के झंडा बाजार में तीन मंजिला मकान है। वह पत्नी ऊषा सोनी के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे, जबकि नीचे पहली मंजिल पर उनकी मां कृष्णा सोनी, बहन नीतू सोनी, भाई आनंद तथा बीमार पिता बद्रीलाल सोनी सो रहे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश मकान के अंदर घुस आए और परिजनों को बंधक बनाकर अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया।

कनपटी पर तान दी पिस्तौल

बहन नीतू सोनी ने बताया कि बदमाशों ने पिस्तौलनुमा हथियार कनपटी पर तान दिया और गले से दो मंगलसूत्र, सोने की चेन तथा मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। उसका गला दबाया और बाल पकड़कर घसीटते हुए कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि बदमाशों की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच लग रही थी। सभी ने काले कपड़े से चेहरा ढक रखा था।

पीपों में भरे थे सोने-चांदी के आभूषण

मां कृष्णा सोनी ने बताया कि बदमाशों ने उनके किडनी रोग से पीड़ित पति बद्रीलाल सोनी से भी मारपीट की। उन्होंने मानसिक रूप से कमजोर बेटे को छोड़ देने की गुहार लगाई, लेकिन बदमाश नहीं माने। इसके बाद बदमाशों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर दीवार में बनी आलमारी के किवाड़ तोड़ दिए और उसमें 8 पीपों में रखे करीब 140 किलो चांदी के जेवरात, एक किलो सोने के आभूषण तथा 10 लाख रुपए नकद समेट ले गए।

नीचे आए तो गेट बंद मिला

महेश की पत्नी ऊषा ने बताया कि नीचे कमरों से चीख पुकार सुनाई देने पर उन्हें लगा कि ससुर की तबीयत बिगड़ गई है। जब दोनों पति-पत्नी नीचे उतरने लगे तो बाहर से गेट की कुंडी बंद मिली। काफी मशक्कत के बाद गेट तोड़कर नीचे पहुंचे तो 4-5 बदमाश हाथों में पीपे लेकर भागते दिखाई दिए। वारदात की सूचना मिलते ही सारोला थानाधिकारी बुद्धराम चौधरी देर रात मौके पर पहुंचे। सुबह डीएसटी, मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery