Monday, May, 18,2026

पशु आहार की आड़ में ट्रक से ले जा रहे थे एक करोड़ का डोडा चूरा, दो अरेस्ट

चित्तौडगढ़: निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 क्विंटल डोडा चूरे से भरा ट्रक पकड़कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। तरकर पशु आहार के कट्टों की आड़ में डोडा चूरा भरकर पंजाब ले जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत रविवार को निम्बाहेड़ा सदर थानाधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में टीम ने थाने के सामने वंडर पुलिया के पास हाईवे पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान नीमच की ओर से आए पंजाब पासिंग ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक में पशु आहार के कट्टों के पीछे छिपाकर रखे गए 29 कट्टों में 593 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। नाकाबंदी देखकर ट्रक चालक और उसका साथी वाहन भगाने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान पंजाब के तरणतारण जिले के मिया पिंड निवासी साहिब सिंह पुत्र करमसिंह सिख तथा तुलका पिंड निवासी अजय कल्ला पुत्र तिरथसिंह सिख के रूप में बताई।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी में लिप्त हैं और पूर्व में भी मध्यप्रदेश से पंजाब तक मादक पदार्थ की खेप पहुंचा चुके हैं। पुलिस अब इस तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery