Wednesday, November, 25,2026

पुलिस कांस्टेबल ने कार से पीछा कर युवती को किए अश्लील इशारे

जयपुर: जयपुर में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से पिंक बूथ खोले जा रहे हैं, वहीं एक युवती ने पुलिस कांस्टेबल पर ही पीछा करने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। युवती ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर अपनी आपबीती बताई। उसने घटना शिप्रापथ थाना क्षेत्र में पैसिफिक मॉल के पास की बताई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती ने वीडियो में खुद को जयपुर में 20 साल से रहने वाली बताते हुए कहा कि यदि कोई लड़की जयपुर आने या यहां रहने की सोच रही है, तो उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। उसने सवाल उठाया कि जब शहर के रक्षक ही दुव्र्व्यवहार करें तो शिकायत किससे की जाए। युवती का कहना है कि उसके पास घटना की रिकॉर्डिंग भी है, लेकिन उसे सिस्टम से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। इस बीच सोशल मीडिया पर युवती के पूर्व में भी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर आरोप लगाने की चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में सामने आ रही जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ऑटो रुका तो चालक से मांगा मोबाइल नंबर

युवती के अनुसार, रविवार को वह ऑटो से मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल जा रही थी। रास्ते में एक कार उसका पीछा करने लगी। युवती का आरोप है कि कार चला रहा व्यक्ति पुलिस कांस्टेबल था। उसने चलती कार से अश्लील इशारे किए और मोबाइल नंबर मांगा। पैसिफिक मॉल के बाहर ऑटो रुकने पर कार सवार ने ऑटो चालक को रोककर युवती का मोबाइल नंबर देने के लिए कहा। युवती ने उसे नजरअंदाज किया और वहां से आगे बढ़ गई।

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि पैसिफिक मॉल, गोपालपुरा बाईपास और रिद्धि-सिद्धि चौराहे से शिप्रापथ तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभय कमांड सेंटर के कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है। युवती और ऑटो चालक को बुलाकर उनके बयान लिए गए हैं। युवती के पास मौजूद रिकॉर्डिंग के आधार पर भी आरोपी कांस्टेबल की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। डीसीपी ने कहा कि आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कांस्टेबल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery