Sunday, May, 03,2026

बैंक अफसरों ने फर्जी 'सरकारी कर्मचारी' बनाकर दिलाए लोन

जयपुर: राजधानी के मोती डूंगरी थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की आदर्श नगर शाखा में करीब 4.20 करोड़ रुपए के बड़े लोन घोटाले का खुलासा हुआ है। मामले में बैंक के तत्कालीन मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों ने एक आपराधिक गिरोह के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन स्वीकृत किए। जांच में सामने आया कि वर्ष 2023 से 2024 के बीच यह फर्जीवाड़ा लगातार जारी रहा। गिरोह ने निजी व्यक्तियों को कागजों में सरकारी कर्मचारी दर्शाकर बैंक से लोन उठाया। जब तय समय पर किस्तें जमा नहीं हुई और खाते डिफॉल्ट होने लगे, तब बैंक की आंतरिक ऑडिट में गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद दस्तावेजों की गहन जांच कराई गई, जिसमें बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। आरोपियों ने फर्जी सैलरी स्लिप, पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक स्टेटमेंट तैयार कर खुद को सरकारी कर्मचारी बताया। इसके आधार पर 'एक्सप्रेस क्रेडिट ऑन सैलरी अकाउंट' योजना के तहत 8 लाख से 15 लाख रुपए तक के लोन स्वीकृत कराए गए।

फर्जी दस्तावेजों का सत्यापन

सबसे चौकाने वाली बात यह रही कि बैंक के जिम्मेदार अधिकारी ही इस साजिश में शामिल थे। बाबूलाल मीना और आकाश बिलोनिया ने फर्जी दस्तावेजों को असली बताकर सत्यापित किया और नियमों को दरकिनार कर लोन स्वीकृत किए। इस पूरे खेल में उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया।

किस्त मांगने पर किया अभद्र व्यवहार

जब बैंक ने बकाया राशि की वसूली के लिए लोनधारकों से संपर्क किया, तो कुछ लोगों ने भुगतान से इनकार कर दिया और अभद्र व्यवहार किया। बैंक को संदेह हुआ और मामले की जांच शुरू की गई।

आरोपियों के एक से अधिक पैन कार्ड

जांच में यह भी सामने आया कि कई आरोपियों के पास एक से अधिक पैन कार्ड थे, जिनमें से कुछ पूरी तरह कूटरचित थे। इस फर्जीवाड़े को लेकर जनवरी माह में शाखा प्रबंधक गौरव द्विवेदी की ओर से 37 अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपी-तत्कालीन मैनेजर बाबूलाल मीना (निवासी खिजुरिया, बस्सी; हाल निवास नंदन एन्क्लेव, रामनगरिया) और असिस्टेंट मैनेजर आकाश बिलोनिया (सुमेर नगर, मानसरोवर) को गिरफ्तार किया है। जबकि फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले, बिचौलिए और कई लोनधारक अभी फरार हैं। पूरे प्रकरण का खुलासा डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा के निर्देश और एडीसीपी आलोक सिंघल के सुपरविजन में एसीपी नारायण कुमार बाजिया के नेतृत्व में गठित टीम ने किया।

10 से 15% कमीशन

प्रत्येक लोन स्वीकृति के बदले 10 से 15% तक कमीशन लिया जाता था। बिचौलिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर ग्राहकों को बैंक तक लाते थे, जहां अधिकारियों की मिलीभगत से लोन पास कर दिया जाता था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery