Sunday, May, 03,2026

स्कूल में पानी पीने के बाद 15 बच्चे बीमार

बाड़मेर: जिले के एक सरकारी स्कूल में शनिवार को पानी पीने के बाद अचानक 15 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को खुजली और शरीर पर लाल चकत्ते होने की शिकायत के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सनावड़ा क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों ने स्कूल के टैंक से पानी पिया था। इसके कुछ ही समय बाद बच्चों को तेज खुजली और शरीर पर लाल चकत्ते उभरने
लगे। स्थिति बिगड़ते देख स्कूल प्रशासन ने तुरंत बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बाड़मेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत जिला अस्पताल पहुंचे और बच्चों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने चिकित्सकों से बातचीत कर इलाज की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया कि फिलहाल किसी भी बच्चे की हालत गंभीर नहीं है। सभी का इलाज चल रहा है और मेडिकल टीम यह पता लगाने में जुटी है कि एलर्जी का कारण क्या रहा। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा। वहीं, एम्बुलेंस ईएमटी सुखदेव गांगुली के अनुसार सुबह करीब 10 बजे घटना की सूचना मिली थी। बच्चों ने बताया कि वे स्कूल के खुले टैंक का पानी पीते हैं। आशंका जताई जा रही है कि पानी की गुणवत्ता खराब होने से यह समस्या हुई हो सकती है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery