Sunday, May, 03,2026

गांधी सागर का पानी कोटा तक लाने की कवायद तेज

कोटा: जिले के रामगंज मंडी क्षेत्र में लंबे समय से असिंचित पड़ी करीब 12 हजार हेक्टेयर भूमि को मध्यप्रदेश के गांधी सागर बांध से पानी उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। इसको लेकर राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच समन्वय भी बढ़ाया जा रहा है। राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचकर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से मुलाकात की और इस महत्वाकांक्षी योजना पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। बैठक में दिलावर ने बताया कि रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र 'डार्क जोन' में शामिल है, जहां भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है।

समाधान का दिलाया भरोसा

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से सुना और तकनीकी पहलुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि योजना का गहन अध्ययन कर व्यावहारिक समाधान निकाला जाएगा।

राज्यों की सक्रियता से किसानों को उम्मीद

गौरतलब है कि हाल ही में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रामगंज मंडी दौरे के दौरान भी इस परियोजना पर चर्चा हुई थी। अब दोनों राज्यों के स्तर पर बढ़ती सक्रियता से क्षेत्र के किसानों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही सिंचाई की समस्या का स्थायी समाधान निकल सकता है।इसके कारण क्षेत्र की हजारों हेक्टेयर भूमि सिंचाई से वंचित है और किसानों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में करीब 2 हजार हेक्टेयर भूमि के लिए भी कोई प्रभावी सिंचाई योजना नहीं है। दिलावर ने प्रस्ताव रखा कि मध्यप्रदेश के भानपुरा क्षेत्र से सटे इलाकों में पहले से गांधी सागर बांध की नहरों से सिंचाई हो रही है। इन नहरों के अतिरिक्त पानी का उपयोग रामगंज मंडी के गांवों तक पहुंचाने में किया जा सकता है। इसके लिए गांधी सागर से रीवा बैराज तक नई फीडर चैनल बनाने का सुझाव भी दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery