Sunday, May, 03,2026

11:45 बजे बजा अलर्ट सायरन

नई दिल्ली: शनिवार सुबह 11:45 बजे देशभर में करोड़ों मोबाइल फोन पर एक साथ सायरन की आवाज और इमरजेंसी अलर्ट मैसेज आने से लोगों में कुछ समय के लिए भ्रम की स्थिति बन गई। बाद में स्पष्ट हुआ कि यह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की राष्ट्रीय स्तर पर की गई टेस्टिंग थी। मोबाइल स्क्रीन पर हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में संदेश फ्लैश हुआ, जिसे ऑडियो के रूप में भी सुनाया गया। यह मैसेज इनबॉक्स में सेव नहीं हुआ, क्योंकि इसे सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक के जरिए भेजा गया था। सरकार ने पहले ही नागरिकों से अपील की थी कि इस परीक्षण संदेश से घबराएं नहीं। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस सेल ब्रॉडकास्ट चेतावनी प्रणाली की शुरुआत की। यह तकनीक आपदा या आपात स्थिति में किसी विशेष क्षेत्र के सभी मोबाइल फोन पर तुरंत अलर्ट भेजने में सक्षम है।

आपदा के समय मिलेगी तुरंत चेतावनी

इस प्रणाली को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (C-DOT) ने 'SACHET' प्लेटफॉर्म के तहत विकसित किया है, जो कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल पर आधारित है। इसे देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय किया जा चुका है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक इस सिस्टम के जरिए 19 से अधिक भाषाओं में 134 अरब से ज्यादा अलर्ट संदेश भेजे जा चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery