Tuesday, July, 14,2026

मोदी के 'करिश्माई नेतृत्व' पर अब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई

वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव को अब अकादमिक स्तर पर पढ़ाया जाएगा। महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय ने समाजशास्त्र के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में 'मोदी तत्व' को शामिल किया है, जिसमें उनके 'करिश्माई नेतृत्व' और जनस्वीकार्यता का विश्लेषण किया जाएगा। विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग ने 'देशभक्ति का समाजशास्त्र' नाम से नया मॉड्यूल शुरू किया है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक पहचान जैसे विषय भी जोड़े गए हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह के अनुसार, यह पाठ्यक्रम समाजशास्त्री मैक्स वेबर के 'करिश्माई नेतृत्व' सिद्धांत पर आधारित है, जिसके तहत महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर जैसे नेताओं के साथ मोदी के नेतृत्व की तुलना की जाएगी।

डिजिटल राष्ट्रवाद से जनस्वीकार्यता तक

'मोदी तत्व' के तहत डिजिटल राष्ट्रवाद, मीडिया प्रभाव, असहमति और वैश्वीकरण जैसे मुद्दों पर भी अध्ययन होगा। पाठ्यक्रम में यह समझने की कोशिश की जाएगी कि मोदी की लोकप्रियता इतनी व्यापक क्यों है? छत्रपति शिवाजी और सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के योगदान को शामिल किया गया है।

RSS पाठ्यक्रम में क्यों शामिल ?

आरएसएस एक प्रमुख सामाजिक संगठन है। इसे राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक पहचान के संदर्भ में भारत के सामाजिक ढांचे को समझने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के नए समाजशास्त्र पाठ्यक्रम में RSS के इतिहास और उसकी भूमिका को अध्ययन का हिस्सा बनाया गया है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery