Sunday, May, 03,2026

कॉन्फ्रेंस में सात राज्यों के विधानसभा स्पीकर होंगे शामिल

जयपुर: राजधानी जयपुर में 5 मई को विधानसभा अध्यक्षों का महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है, जिसमें सात राज्यों के स्पीकर भाग लेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभाओं की समितियों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। यह बैठक लोकसभा की ओर से गठित सात सदस्यीय समिति के तहत आयोजित की जा रही है और यह इसकी दूसरी बैठक होगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के अनुसार सम्मेलन का आयोजन जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में किया जाएगा। इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के विधानसभा अध्यक्ष शामिल होंगे। हालांकि, पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी की भागीदारी को लेकर संशय बना हुआ है, क्योंकि 4 मई को वहां चुनाव परिणाम घोषित होने हैं। इस समिति की अध्यक्षता मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम कर रहे हैं, जो इस कॉन्फ्रेंस के चेयरपर्सन भी हैं।

समितियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा व सुधारों पर होगी चर्चा

बैठक में विभिन्न राज्यों की विधानसभा समितियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा के साथ सुधार के उपायों पर विस्तृत चर्चा होगी। प्रमुख एजेंडे में समितियों की रिपोर्ट पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना, प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाना, तकनीक का बेहतर उपयोग और समितियों की जवाबदेही को मजबूत करना शामिल है। साथ ही, समितियों की सिफारिशों को प्रभावी ढंग से लागू करने के तंत्र पर भी मंथन किया जाएगा।

'नक्षत्र हर्बल वाटिका' का उद्घाटन होगा

कार्यक्रम के तहत 5 मई को विधानसभा परिसर में 'नक्षत्र हर्बल वाटिका' का उ‌द्घाटन भी किया जाएगा। इसके बाद आगंतुक स्पीकर्स को विधानसभा संग्रहालय का भ्रमण कराया जाएगा और फिर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में औपचारिक बैठक होगी। इस समिति की रिपोर्ट आगामी ऑल इंडिया प्रीसाइडिंग ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत की जाएगी, जिससे देशभर की विधानसभाओं में समितियों को और अधिक प्रभावी बनाने का मार्ग प्रशस्त हो सके। गौरतलब है कि इस समिति की पहली बैठक भोपाल में आयोजित हुई थी। जयपुर में होने वाली दूसरी बैठक से कई अहम सुधारों की दिशा तय होने की उम्मीद है। सम्मेलन के दौरान आयोजित लंच कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री और नेता प्रतिपक्ष को भी आमंत्रित किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery