Sunday, May, 03,2026

कारोई में एएसआई ने थाने की मेस में फंदा लगाकर दी जान

भीलवाड़ा:  जिले के कारोई थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक एएसआई ने थाने की मेस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विष्णु कुमार के रूप में हुई है, जो सीकर के रानोली के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, विष्णु कुमार शुक्रवार रात करीब 10 बजे तक थाने में अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने सामान्य रूप से बातचीत की, हंसी-मजाक किया और सभी के साथ डिनर भी किया।

इसके बाद वे अपने क्वार्टर चले गए। पुलिस का अनुमान है कि आधी रात के बाद वे वापस थाने की मेस में पहुंचे और वहां फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे जब पुलिसकर्मी मेस में चाय-नाश्ते के लिए पहुंचे, तो उनका शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देख वहां मौजूद जवानों के होश उड़ गए। तुरंत इसकी सूचना थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery