Thursday, April, 30,2026

बंगाल में पहली बार खिलेगा कमल !

नई दिल्ली: पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के बाद जारी एग्जिट पोल ने राजनीतिक परिदृश्य को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अधिकांश सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में बढ़त और असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनने के संकेत मिले हैं। वहीं केरल में करीब 10 साल बाद संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की वापसी का अनुमान है। तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम के सत्ता में लौटने के संकेत हैं, जबकि पुडुचेरी में भाजपा गठबंधन मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है।

पश्चिम बंगालः भाजपा को बढ़त

पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल के नतीजे मिश्रित हैं। कुछ सर्वे भाजपा को बहुमत या निर्णायक बढ़त देते हैं, जबकि अन्य सर्वे तृणमूल कांग्रेस की वापसी का अनुमान लगाते हैं।

असमः भाजपा गठबंधन की हैट्रिक के संकेत असम में लगभग सभी एग्जिट पोल भाजपा नीत गठबंधन की स्पष्ट जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।

पुडुचेरीः राजग को बढ़त

पुडुचेरी में अधिकतर सर्वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत के करीब बताते हैं, जहां उसे 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं।

केरल: यूडीएफ की वापसी संभव केरल में अधिकांश सर्वे वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की सत्ता से विदाई और यूडीएफ की वापसी का अनुमान जता रहे हैं।

चुनाव में जीत की 'हैट्रिक' लगाएगी भाजपाः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत के साथ 'हैट्रिक' लगाएगी। उन्होंने कहा कि हालिया चुनावों में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिली सफलता इस रुझान का संकेत है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery