Monday, March, 16,2026

AIM तकनीक से दुनिया की पहली सर्जरी

जयपुर: जयपुर स्थित RUHS के ईएनटी विभाग ने चिकित्सा जगत में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां ऑडिटरी न्यूरोपैथी स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ANSD) से पीड़ित एक बच्चे में एक्टिव इंसर्शन मॉनिटरिंग (AIM) तकनीक का उपयोग करते हुए सफल कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी की गई।

यह न केवल भारत, बल्कि दुनिया में पहली बार है जब किसी ANSD मरीज में AIM तकनीक से कोक्लियर इम्प्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। AIM तकनीक में इलेक्ट्रोड को अत्यंत धीमी और नियंत्रित गति से कोविलया में डाला जाता है, जिससे कान के अंदरूनी हिस्से को न्यूनतम नुकसान पहुंचे।
सामान्य सर्जरी में यह प्रक्रिया 30 से 60 सेकंड में पूरी हो जाती है, जबकि AIM तकनीक में इसे लगभग 410 सेकंड (करीब 7 मिनट) में पूरा किया गया। इससे कोक्लिया की संरचना सुरक्षित रही। सर्जरी के दौरान न्यूरल सिग्नल 100 से 170 स्तर तक रिकॉर्ड किए गए, जबकि सामान्य मामलों में यह स्तर 30 से 60 तक ही होता है। इससे मरीज में बेहतर श्रवण क्षमता विकसित होने की संभावना बढ़ जाती है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के ईएनटी सर्जनों ने लिया भाग

RUHS में कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी को लेकर एक राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के ईएनटी सर्जनों ने भाग लिया। इस दौरान कुल 6 जटिल कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। इनमें एक बच्चे के दोनों कानों में एक साथ सर्जरी, विकृत कोक्लिया वाले मरीज की जटिल सर्जरी सहित अन्य विशेष मामले शामिल रहे। सभी सर्जरी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मा) योजना के तहत पूरी तरह निःशुल्क की गई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery