Tuesday, November, 17,2026

बाल सप्रेषण गृह में पुलिस की रेड... गांजा-मोबाइल बरामद

जयपुर: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने सोमवार को बाल संप्रेषण गृह में छापेमारी की। करीब 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने शाम 4 बजे कार्रवाई शुरू की, जो 6:30 बजे तक चली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संप्रेषण गृह के हर हिस्से में बारीकी से तलाशी ली। सर्च के दौरान चार मोबाइल, चार्जर, डेटा केबल और गांजा बरामद हुआ। स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश को सूचना मिली थी कि संप्रेषण गृह में रह रहे बाल अपचारियों के बाहरी अपराधियों से संपर्क हैं। साथ ही उनके नशे में लिप्त होने की भी जानकारी मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद करीब ढाई घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। बरामदगी के बाद ट्रांसपोर्ट नगर थाने में NDPS एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस बरामद सामग्री के स्रोत और बाहरी अपराधियों से संपर्क के संबंध में जांच कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देशन में की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery