Tuesday, September, 29,2026

शराब पार्टी के विवाद में युवक की हत्या

जयपुर: कानोता थाना इलाके में शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े का बदला लेने के लिए युवक ने कार से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रोहित सैनी (26) निवासी दुल्हा सिंह की ढाणी, चौमूं की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त खेजरोली निवासी सुनील सैनी घायल हो गया। टक्कर के बाद तेज रफ्तार कार आगे खड़े ट्रक में जा घुसी। आरोपी सुरेंद्र यादव कार छोड़कर फरार हो गया। घटना सोमवार तड़के करीब 3 बजे कानोता पुलिया के पास राठौड़ पेट्रोल पंप की है।

थाना प्रभारी वारद्र सिंह न बताया कि रोहित कानोता-बस्सी में प्रॉपर्टी कारोबारी नरेश अग्रवाल के यहां करीब एक साल से काम कर रहा था। कारोबारी ने कर्मचारियों के रहने के लिए जगह दे रखी है, जहां 4-5 कर्मचारी रहते हैं। रोहित भी काम के दौरान वहीं रहता था और छुट्टी पर पत्नी व दो बेटों से मिलने जाता था। जांच में सामने आया कि रविवार रात रोहित, सुनील और सुरेंद्र ने शराब पार्टी की थी। इस दौरान रोहित और सुरेंद्र में कहासुनी और गाली-गलौज हुई, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। देर रात दोनों बाइक से कानोता पुलिया के पास सिगरेट लेने गए। वहां फिर उनकी कहासुनी हो गई। रोहित और सुनील बाइक से रवाना हुए तो सुरेंद्र ने पीछे से कार से बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई। घटनास्थल के पास ट्रक में घुसी कार की जांच में वह प्रॉपर्टी कारोबारी नरेश अग्रवाल की निकली, जिसे सुरेंद्र चला रहा था। पुलिस ने कार जब्त कर हत्या की एफआईआर दर्ज की है। इधर, रोहित के परिजनों ने सोमवार को कानोता थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक रामलाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery