Thursday, November, 19,2026

11 प्रकार के गेहूं, हरे चारे और ड्राई फ्रूट्स से गौ पूजन, गोपाष्टमी पर हुई गोमाता की गोठ

जयपुर: गोपाष्टमी पर जयपुर की श्री पिंजरापोल गोशाला परिसर स्थित सनराइज ऑर्गेनिक पार्क व वैदिक औषधीय पादप केंद्र में विशेष रूप से गायों की गोठ का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय गोशाला सहयोग परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रस्तरीय गौ पूजन व श्रीकालभैरव पूजन-अर्चन समारोह में 11 प्रकार के गेहूं, पौष्टिक हरे चारे और विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट्स से गोमाता का पूजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और विशिष्ट अतिथि सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा ने गोमाता के धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व पर विचार रखे। राज्यपाल ने कहा कि गाय केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी से भी जुड़ी हुई है। गौ सेवा और गौ संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गाय का दूध, दही, गोबर और गोमूत्र यानी पंचगव्य अब गो-आधारित अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहे हैं। प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ गौपालन को किसानों की आर्थिक मजबूती से जोड़ने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री विक्रांत खंडेलवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा शैलेंद्र भार्गव, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, बीएस रावत, हरियाणा समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरदीचंद शमां और जयपुर नगर निगम के 11 से अधिक पूर्व व वर्तमान पार्षद उपस्थित रहे।

गो-आधारित उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग जरूरी: पवन अरोड़ा

सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा ने प्रदेशवासियों, गोपालकों और गौ भक्तों को गोपाष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वेदों और पुराणों में गाय को विश्व की माता कहा गया है। जिस प्रकार एक मां अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार गोमाता भी पूरे विश्व के पोषण का आधार है। उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा विषय है। गोबर से बने दीये, गो-काष्ठ और जैविक उत्पाद पर्यावरण संरक्षण में भूमिका निभा रहे हैं। गो-आधारित उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग और उन्हें वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के प्रयासों से किसानों और गोशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकता है।

गौ संरक्षण के साथ प्राकृतिक खेती का संदेश

अखिल भारतीय गोशाला सहयोग परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉ. अतुल गुप्ता ने गोवंश संरक्षण को प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि देसी गाय के गोबर और गोमूत्र का वैज्ञानिक तरीके से उपयोग कर वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खाद और घनजीवामृत सहित अनेक कृषि उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश की गोशालाओं को केवल गोवंश संरक्षण के केंद्र के रूप में नहीं, बल्कि जैविक कृषि, गौ-आधारित उत्पाद निर्माण और ग्रामीण रोजगार के आत्मनिर्भर केंद्रों के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है।

गौ सेवा को जनआंदोलन बनाएं

मोनिका गुप्ता ने कहा कि गोसेवा को जनआंदोलन बनाने के लिए महिलाओं और युवाओं की सहभागिता जरूरी है। गौ-आधारित उत्पादों के निर्माण, जैविक खाद उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों से महिलाओं व युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। वहीं, अखिल भारतीय गोशाला सहयोग परिषद के सचिव व कार्यक्रम संयोजक मुकेश भारद्वाज ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण जीवन का आधार हैं। श्रीअन्न का सेवन दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery