Friday, July, 17,2026

अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर होगी कार्रवाई: सोनी

जयपुर: जयपुर को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आयोजित नाकों कोऑर्डिनेशन सेंटर की जिला स्तरीय समिति की बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सभी विभागों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। डॉ. सोनी ने मादक पदार्थों के अवैध निर्माण, भंडारण और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों तथा शिक्षण संस्थानों के पास स्थित दुकानों पर तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। दवा दुकानों की नियमित जांच कर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री, बिना लाइसेंस संचालन तथा तय सीमा से अधिक दवा विक्रय जैसी अनियमितताओं पर भी सख्त कदम उठाने के आदेश दिए गए।

जयपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि कोटपा अधिनियम 2003 के तहत तंबाकू नियंत्रण की सख्त व्यवस्थाएं लागू हैं। उन्होंने बताया कि 'ऑपरेशन नॉक आउट' के तहत विद्यालयों और कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को निर्देश दिए कि जिले में बिना लाइसेंस के चल रहे अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही 'नवजीवन योजना' के अंतर्गत चिन्हित परिवारों को लाभ पहुंचाने की बात भी कही।

अपराधियों पर होगी वित्तीय कार्रवाई

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश व्यास ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 (एफ) के तहत अपराधियों की छह साल पुरानी संपत्ति तक की जांच कर सीज या फ्रीज किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऐसे मामलों की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1933 या जनमानस पोर्टल के माध्यम से करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery