Tuesday, August, 12,2025

समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाना हमारी जिम्मेदारी

जयपुर: राजधानी जयपुर स्थित एचसीएम रीपा में सोमवार को आयोजित राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम अंत्योदय के सिद्धांतों को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों से प्रेरित है और सुशासन के माध्यम से समावेशी विकास को मजबूती प्रदान कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान जनवरी 2018 से संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम और 2023 में शुरू हुए आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की सफलता का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान के पांच जिलों करौली, बारां, जैसलमेर, धौलपुर और सिरोही-को आकांक्षी जिलों के रूप में चयनित किया गया था। संपूर्णता अभियान के तहत जुलाई से सितंबर 2024 तक छह प्रमुख संकेतकों पर प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया, जिनमें स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि व जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और आधारभूत ढांचा शामिल थे।

ये जिले सम्मानित

  • करौली जिला: सभी छह संकेतकों में पूर्ण संतृप्ति पर स्वर्ण पदक।
  • बारां, धौलपुर, जैसलमेर, सिरोही चार संकेतकों में संतृप्ति पर कांस्य पदक।

ये ब्लॉक सम्मानित

  • जायल (नागौर), रानी (पाली), खैरवाड़ा (उदयपुर): छह संकेतकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्वर्ण पदक।
  • 9 ब्लॉकों को रजत पदक, 8 को कांस्य पदक और 3 को ताम्र पदक प्रदान किए गए।
  • पूर्व कलेक्टरों और अधिकारियों को किया सम्मानित।
  • इस अवसर पर तत्कालीन जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, कल्पना अग्रवाल, शुभम चौधरी, बालमुकुंद असावा, निशांत जैन, गौरव सैनी और राजेंद्र शेखावत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विकसित राजस्थान 2047: दीर्घकालिक विकास की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार 'विकसित राजस्थान 2047' विजन डॉक्युमेंट तैयार कर रही है, जिसमें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने सभी विभागों से दीर्घकालिक सोच और परस्पर समन्वय के साथ योजनाएं क्रियान्वित करने का आह्वान किया। गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना, बाबा साहब अंबेडकर आदर्श ग्राम विकास योजना और गोविंद गुरु जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना जैसे कार्यक्रमों की भी चर्चा हुई, जिन्हें मुख्यमंत्री ने अंत्योदय की भावना का प्रतिनिधि बताया।

हरियालो राजस्थान अभियान को मिला प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाली राजस्थान अभियान के तहत इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हरियाली तीज के दिन रिकॉर्ड ढाई करोड़ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

नीति आयोग और मुख्य सचिव का संदेश

नीति आयोग के अतिरिक्त सचिव रोहित कुमार ने बताया कि 90 दिनों की इस पहल में स्वास्थ्य, शिक्षा, सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण और टीकाकरण जैसे क्षेत्रों में विशेष प्रगति हुई है। वहीं मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि संपूर्णता अभियान राज्यों और जिलों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और पूर्ण संतृप्ति के लक्ष्य को प्रोत्साहित कर रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने की जनसुनवाई

सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं आत्मीयता से सुनी और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, दिव्यांगजन और ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्या का समाधान अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जनसुनवाई के दौरान अनेक मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जिससे आमजन में संतोष का माहौल रहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर फरियादियों को अपडेट भी किया जाए।

सीएम ने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सावन मास के तीसरे सोमवार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक कर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सपत्नीक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery