Tuesday, August, 12,2025

तेज रफ्तार ट्रेलर ने छीनी तीन जिंदगियां

जयपुर: बगरू थाना इलाके में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति, पत्नी और उनके तीन वर्षीय बेटे की मौत हो गई। तीनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइड दबा दी और उन्हें कुचलता हुआ फरार हो गया। थाना प्रभारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान दीपक वर्मा (34), पत्नी माया (30) और बेटे दक्षित (3) के रूप में हुई है। दीपक जयपुर के राजापार्क का रहने वाला था और गुरुनानकपुरा में ड्राईक्लीन की दुकान चलाता था। रविवार को दीपक अपनी पत्नी और बेटे के साथ बोराज स्थित ससुराल मिलने गया था।

सोमवार दोपहर करीब 1 बजे वे बाइक से राजापार्क स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी दहमी बालाजी पुलिया के पास दोपहर करीब 1:30 बजे यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर काफी तेज रफ्तार में था और बाइक को साइड से दबा दिया। असंतुलित होकर गिरने के बाद तीनों ट्रेलर के टायरों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। जानकारी के अनुसार दीपक और माया की शादी 2020 में हुई थी और दक्षित उनका इकलौता बेटा था। पूरा परिवार राजापार्क में एक साथ रहता था। हादसे की खबर से पूरी कॉलोनी और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery