Tuesday, November, 17,2026

कोयला आपूर्ति और रेल लॉजिस्टिक्स पर रहेगी राजस्थान की नजर

जयपुर: राजस्थान की ऊर्जा सुरक्षा और थर्मल पावर प्लांट्स को निर्बाध कोयला आपूर्ति का मुद्दा 8वें इंडिया कोल कॉन्फ्रेंस में प्रमुखता से उठेगा। 17 से 19 नवंबर तक नई दिल्ली के हयात रोजेंसी में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में राजस्थान की नजर खास तौर पर छत्तीसगढ़ स्थित कैप्टिव कोयला खदानों से उत्पादन, समय पर कोयला निकासी और रेलवे रैक की उपलब्धता पर रहेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भी सम्मेलन में भागीदारी प्रस्तावित है।

सम्मेलन का आयोजन 17 नवंबर को पंजीकरण और नेटवर्किंग कार्यक्रमों के साथ शुरू होगा, जबकि 18 नवंबर को मुख्य उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें राजस्थान की ओर से ऊर्जा और खनन क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी संभावित है। अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। राजस्थान के बिजलीघरों के लिए छत्तीसगढ़ की कैप्टिव कोयला खदानें महत्वपूर्ण हैं। परसा ईस्ट-कांता बासन जैसी खदानों से कोयला उत्पादन के साथ उसकी समय पर निकासी और बिजलीघरों तक परिवहन भी बड़ी चुनौती है।

सीमेंट उद्योग की भी रहेगी भागीदारी

सम्मेलन में राजस्थान के सीमेंट उद्योग का प्रतिनिधित्व भी रहेगा। श्री सीमेंट के प्रेसिडेंट केसी गांधी और वेदांता समूह के ग्रुप सीईओ अरुण मिश्रा प्रमुख वक्ताओं में शामिल होंगे। सीमेंट उद्योग की कोयला और पेटकोक की जरूरतों, ईंधन लागत के असर और उत्पादन प्रतिस्पर्धा जैसे विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही क्लीन कोल टेक्नोलॉजी और ऊर्जा दक्षता में निवेश के विकल्पों पर मंथन होगा। राजस्थान में लिग्नाइट के उपलब्ध भंडार और स्वच्छ कोयला तकनीक में निवेश की संभावनाएं भी राज्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery