Thursday, November, 19,2026

आज से जिलों में जाएंगे पर्यवेक्षक, जिला प्रमुख-प्रधान के नामों पर करेंगे रायशुमारी

जयपुर: पंचायत चुनाव के नतीजों से पहले ही जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी को लेकर प्रदेश में सियासी जोड़-तोड़ तेज हो गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुरुआती चुनावी फीडबैक के आधार पर प्रदेश की सभी 41 जिला परिषदों में कांग्रेस के बोर्ड बनने का दावा किया है। पीसीसी मुख्यालय में मंगलवार को पर्यवेक्षकों की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि जिला परिषदों और पंचायत समितियों में कांग्रेस के बड़ी संख्या में सदस्य जीतकर आ रहे हैं। डोटासरा ने बताया कि पार्टी ने 18 और 19 नवंबर को पर्यवेक्षकों को जिलों में भेजने का निर्णय किया है। वे वरिष्ठ नेताओं और जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर जिला प्रमुख और प्रधान पद के उम्मीदवारों के नामों पर रायशुमारी करेंगे। निर्वाचित सदस्यों को प्रशिक्षण देकर आपसी समन्वय भी बनाया जाएगा। डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने फाइव स्टार होटलों में बाड़ाबंदी के बाद अब पुलिस और प्रशासन के जरिए बोर्ड बनाने का खेल शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष जूली ने भी भाजपा पर कांग्रेस के निर्वाचित सदस्यों को करोड़ों रुपए के ऑफर देकर तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिला प्रमुख और प्रधान का चयन आपसी सहमति से होना चाहिए तथा समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। भाजपा की बाड़ाबंदी पर निशाना साधा।

दोनों नेताओं ने मैदान छोड़ा

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने पंचायतीराज चुनाव के नतीजों से पहले ही मैदान छोड़ दिया है। चुनाव से मिल रहे संकेतों से हताश होकर वे झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery