Friday, June, 27,2025

जल संकट पर केंद्र और राज्य मिलकर करेंगे काम

नई दिल्ली/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में जल संसाधन विकास, सिंचाई परियोजनाओं, पेयजल आपूर्ति और नदी संरक्षण पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने राजस्थान की भौगोलिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए जल प्रबंधन और संरक्षण में केंद्र के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सिंचाई और पेयजल योजनाओं को गति देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री पाटिल ने राज्य के प्रयासों की सराहना की और जल शक्ति मंत्रालय की योजनाओं के तहत हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने जल संसाधन विकास के लिए तकनीकी और वित्तीय सहायता पर चर्चा की। सीएम शर्मा ने इस भेंट को सकारात्मक बताया और कहा कि यह राजस्थान में जल प्रबंधन के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

सीएम को पांचवीं बार मिली जान से मारने की धमकी

सीएम भजनलाल शर्मा को गुरुवार सुबह फिर जान से मारने की धमकी मिली। यह पिछले 15 महीनों में पांचवीं बार है, जब उन्हें ऐसी धमकी दी गई है। इस बार धमकी राजस्थान क्रीड़ा परिषद की आधिकारिक मेल आईडी पर भेजी गई। इससे पहले दौसा, जयपुर और बीकानेर सेंट्रल जेल से सीएम को धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें से दो बार दौसा जेल से मेल भेजी गई थी। पुलिस ने पूर्व की घटनाओं में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दो धमकियां जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को भी भेजी गई थीं। ताजा मामले की जांच जयपुर कमिश्नरेट और साइबर सेल कर रही है। मेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस ट्रैक किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery