Friday, January, 30,2026

ग्रामीण विकास: 825 करोड़ की सौगात, CM ने जताया आभार

नई दिल्ली/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार देर रात नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान के लिए मटेरियल कंपोनेंट के तहत 825 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी किए जाने पर केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को इस मद में अग्रिम किस्त शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रदेश में कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों और किसान कल्याण योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में ग्रामीण अधोसंरचना और रोजगार सृजन को मजबूती मिल रही है।

दिल्ली से लौटते ही विधानसभा पहुंचे सीएम

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार शाम सीधे राजस्थान विधानसभा पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर चल रही चर्चा को सुना और विधायकों से संवाद कर सदन की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने पक्ष में बैठे विधायकों से बातचीत की और प्रभावी वक्तव्यों पर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने अच्छा बोलने वाले विधायकों के लिए लड्डू मंगवाए। इस दौरान कांग्रेस के कुछ विधायक भी शिष्टाचार मुलाकात के लिए पहुंचे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से लड्डू खिलाए। सदन में इस पहल को सकारात्मक राजनीतिक संदेश के रूप में देखा गया। विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, डूंगर राम गेदर और ललित यादव सहित अन्य कांग्रेस विधायक हां पक्ष लॉबी की ओर पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की और लड्डू खाए। भाजपा विधायकों में डॉ. प्रेमचंद बैरवा, गुरवीर बराड़, सुभाष मील, कुलदीप धनखड़, अतुल भंसाली, चंद्रभान सिंह, जोगाराम पटेल, ओटाराम देवासी, जवाहर सिंह बेढम, केके बिश्नोई आदि को भी लड्डू खिलाए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery