Tuesday, August, 12,2025

सीएम भजनलाल शर्मा की नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मंत्रणा

नई दिल्ली/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और राज्य के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मनरेगा योजना के तहत राजस्थान को 4384 करोड़ रुपए की राशि (3286 करोड़ रुपए मजदूरी, 944 करोड़ सामग्री और 154 करोड़ प्रशासनिक खर्च) स्वीकृत करने पर केंद्र सरकार का आभार जताया। मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत राजस्थान में हो रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि सर्वे और सत्यापन के बाद अतिरिक्त मकानों के निर्माण को भी स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत राजस्थान में 7.46 लाख मकानों के निर्माण की घोषणा की। इस मुलाकात में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, ग्रामीण विकास सचिव शैलेश सिंह सहित कई अधिकारी भी उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री खट्टर और पाटिल से शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय आवास और शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य के शहरी विकास और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से उनके आवास पर मुलाकात की और राजस्थान से जुड़े जल संसाधन संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery