Tuesday, April, 22,2025

हरियाणा- महाराष्ट्र के बाद सीएम शर्मा अब दिल्ली में स्टार प्रचारक ‘आप’ का शासन झूठे वादों और धोखे का प्रतीक: भजनलाल

नई दिल्ली/जयपुर :  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में बतौर स्टार प्रचारक सफल प्रचार करने के बाद अब दिल्ली के चुनावों की कमान संभाल ली है।  

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली के शाहदरा में कृष्णानगर विधानसभा और द्वारका विधानसभा क्षेत्र के नजफगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भजनलाल मंच से  गरजे और कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का शासन पिछले 10 वर्षों में झूठे वादों, नाकामियों और जनता के साथ धोखे का प्रतीक बन चुका है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सभी जरूरी सुविधाओं के नाम पर जो बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं, वे सबके सामने आ चुके हैं। आप के नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप इतने गंभीर हो गए हैं कि इनके एक मुख्यमंत्री, एक उपमुख्यमंत्री, एक मंत्री और तीन विधायक जेल जा चुके हैं। अभी भी तीन नेता जेल में हैं। आप और कांग्रेस दोनों भ्रष्टाचार की जननी है। ये वे लोग हैं, जो ‘भारत तेरे होंगे टुकड़े’ का नारा लगाने वालों का साथ देते हैं। जनसभा में जनता का उत्साह दिल्ली सरकार के उस अंधकारमय शासन के अंत का संकेत दे रहा है, जिसने दिल्ली के विकास को ठंडे बस्ते में डाल दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अब झूठे वादों का अंत होगा और भाजपा की डबल इंजन सरकार में दिल्ली का असल में विकास होगा।

जनता को सपने दिखाने वाले भ्रष्टाचार में डूबे: सीएम
भजनलाल बोले कि अन्ना हजारे के आंदोलन से निकले लोग दिल्ली की जनता को सपने दिखाकर सत्ता में आए थे, मगर भ्रष्टाचार में डूब गए। आप ने मुफ्त पानी देने का वादा किया था, लेकिन आज दिल्ली के घरों में पानी आता ही नहीं है और अगर आता है, तो वह गंदा। दिल्ली वालों को सड़कों पर बहते सीवर के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आप ने दिल्ली में शिक्षा मॉडल की बात की थी, लेकिन यह शिक्षा का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का मॉडल था। क्लासरूम बनाने के नाम पर इन्होंने 1,300 करोड़ का घोटाला किया। यही स्वास्थ्य क्षेत्र में किया, 65 हजार फर्जी लैब परीक्षण कर 300 करोड़ रुपए का घोटाला किया। उन्होंने 2,800 करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया। इस घोटाले में उनके सीएम जेल भी गए। केजरीवाल ने वादा किया था कि वे यमुना को साफ कर लंदन की टेम्स नदी की तरह बना देंगे और उसमें खुद डुबकी भी लगाएंगे, लेकिन छठ पर्व पर माता-बहनों को यमुना के प्रदूषित झागयुक्त पानी में पूजा करने पर मजबूर होना पड़ा।

मोदी जो कहते हैं... वो करते हैं
सीएम बोले कि वर्ष 2014 के बाद देश में आया बदलाव हम सब ने देखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में चहुंमुखी तरक्की की है। प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वो करते हैं।  ‘आप’ ने दिल्ली को लूटा और केजरीवाल ने जनता के पैसों से अपने लिए 52 करोड़ रुपए का शीशमहल बनवाया, जबकि मोदी ने हमेशा दिल्ली के विकास के लिए काम किया। सीएम भजनलाल ने कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल और द्वारका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न राजपूत के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान  राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, जयपुर शहर के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा सहित भाजपा के स्थानीय नेता और आमजन उपस्थित रहे।  

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery