Tuesday, August, 26,2025

भारत का लोकतंत्र मजबूत, उसे कोई खतरा नहीं: देवनानी

जयपुर/दिल्ली: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है और इसे कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान की जड़ें इतनी गहरी हैं कि कोई ताकत इसे समाप्त नहीं कर सकती। दिल्ली विधानसभा की ओर से आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक परंपरा वेदों से लेकर संविधान तक फैली हुई है। यह लोकतंत्र केवल आधुनिक व्यवस्था नहीं है बल्कि हमारी आत्मा में बसी हुई सदियों पुरानी परंपरा है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र केवल जनसंख्या की दृष्टि से नहीं है, बल्कि इसकी लोकतांत्रिक संरचना, परंपरा और सामाजिक अनुशासन भी इसका आधार हैं।

केंद्रीय विधानमंडलों में भी लड़ा गया था स्वतंत्रता संग्रामः शेखावत'

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत का स्वतंत्रता संग्राम सिर्फ सड़कों और जनांदोलनों तक सीमित नहीं था, बल्कि देश के केंद्रीय विधानमंडलों के भीतर भी इसे पूरे जोश और संकल्प के साथ लड़ा गया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता पूर्व भारत के राष्ट्रवादी नेताओं ने न केवल ब्रिटिश शासन का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की नींव भी मजबूत की। दिल्ली विधानसभा भवन में रविवार को आयोजित वीर विठ्ठल भाई पटेल 'प्रथम निर्वाचित भारतीय स्पीकर' शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery